Powered by

Home Hindi खुद के Startup की सोच रहे है तो जानिये Startup Mantra | Top Startup Tips | Shubham Maheshwari

खुद के Startup की सोच रहे है तो जानिये Startup Mantra | Top Startup Tips | Shubham Maheshwari

By Team VS
New Update


भारत में शुरू होने वाली हर 10 में से 9 Startup/Company फेल हो जाती है जो की एक कठिन सच्चाई है, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सही मार्गदर्शन नहीं मिलना,अच्छे मेंटर की राय व startup tips नहीं लेना और कुछ अन्य कारण भी होते हैं।

Startup/Company के लिए स्टार्टअप मेंटर का होना उतना ही आवश्यक है जितना एक स्टूडेंट के लिए टीचर का होना क्योंकि मेंटर के पास अनुभव, सलाह, startup tips और प्रेरित करने की शक्ति होती है जो स्टार्टअप के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस वीडियो के माध्यम से भारत में Startup/Company शुरू करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जानिये, जो किसी Startup/Company के लिए एक वरदान साबित हो सकती हैं।

Startup मेंटर के बारे में –

शुभम माहेश्वरी ने बीइंग शेफ की स्थापना 2014 में की थी। बीइंग शेफ F&B स्पेस में एक startup है जो दैनिक भोजन की आवश्यकता के लिए एक संपूर्ण समाधान प्रदान करता है।

भारत में Startup/Company –

शुभम माहेश्वरी के अनुसार भारत में Startup/Company शुरू करने का यह सबसे अच्छा समय है क्योकि भारत अपने आप में इतना बड़ा मार्केट है कि अगर आप कुछ भी एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो आपको कोई न कोई यूजर ग्रुप मिल ही जाएगा। अगर आप उस यूजर ग्रुप की प्रॉब्लम सॉल्व कर लेते हैं तो आप जरूर सफल होंगे।

Indian startup community
Indian startup community

शुभम कहते हैं कि किसी Startup/Company के शुरू करने से पहले Startup/Company को बड़े स्तर की समस्या से जोड़ना जरूरी होता हैं क्योंकि जो समस्या शुरू हुई है वह काफी मजबूत होनी चाहिये, जो आपको दिन रात प्रभावित करे, जिसकी वजह से आप समस्या को हल करने के लिए startup tips की सहायता से बिज़नेस मॉडल बनाये।